Visitors online: 004

कश्मीर : उरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, PM मोदी ने कहा-बख्शे नहीं जाएंगे हमले के दोषी

Home » Headlines

हाल के वर्षों में सेना पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक में रविवार सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने कश्मीर के उरी में सेना के एक आधार शिविर पर हमला किया जिसमें 17 जवान शहीद हो गए। हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर दिया कि जो लोग इसके लिए दोषी हैं, वे सजा से नहीं बच पाएंगे।

संदेह है कि हमलावर आतंकवादी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जेईएम के सदस्य थे।

सेना का यह शिविर नियंत्रण रेखा से कुछ ही किलोमीटर दूर है जबकि श्रीनगर से करीब 70 किलोमीटर दूर है। चार आतंकवादियों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे हमला किया जिससे डोगरा रेजिमेंट को खासी क्षति हुयी और उसके 17 जवान शहीद हो गए जबकि 20 अन्य जवान घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें हवाई मार्ग से सेना के श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links